मौसम में दो दिनों के बाद थोड़ी राहत की संभावना, तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 30 मई : गर्मी अपने चरम पर है तो लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार तापमान में थोड़ी गिरावट दिख सकती है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के अनुसार वीरवार को कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री देखा गया। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। डा. सिंह ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 जून के दौरान आसमान में बादल, धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट संभावित है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement