लोकल फॉल्ट से 24 घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

लोकल फॉल्ट से 24 घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बिलरियागंज। विद्युत उपकेंद्र के उत्तरी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में मंगलवार शाम से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जो बुधवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली बाधित होने से लखेसर, इटौरा साटन, चांदपुर, भटौरा, कोठीहार, नगवा मैदो, चरनई, बालमपट्टी और भैंसहां समेत कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। पेयजल संकट के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन लोकल फॉल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जाती है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

बताया गया कि दो सप्ताह पूर्व भी लगातार तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बार-बार की कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इस संबंध में एसडीओ तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि फॉल्ट की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असंवैधानिक हाउस अरेस्ट की करी शिकायत

Thu Apr 16 , 2026
किसान नेता डॉ. हरीश गंगवार ने बरेली मण्डल आयुक्त एवं जिलाधिकारी से मुलाकात की दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : किसान न्याय सत्याग्रह समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. हरीश गंगवार ने बरेली मण्डल आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी बरेली से मुलाकात कर असंवैधानिक हाउस अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई।मुलाकात में […]

You May Like

advertisement