गणना पत्रक में सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं

धुंधले, अस्पष्टता की स्थिति में ही मतदाता दें नवीन फोटो

बीएलओ ऐप के माध्यम से मौके पर ही फोटो खींच कर अपलोड करने की सुविधा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी

बलरामपुर, 21 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी द्वारा 04 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं से विधिवत भरा हुआ गणना पत्रक प्राप्त करेगा। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा वितरित गणना पत्रक मे यदि मतदाता अपने फोटो से संतुष्ट नहीं है या फोटो धुंधला है अथवा अस्पष्ट है ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो अपना नवीन फोटो उपलब्ध होने पर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा सकेगा। बूथ लेवल अधिकारी भी सीधे बीएलओ एप के माध्यम से फोटो खीच के अपलोड करेगा। सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 61 बालिकाओं को सायकल का वितरण

Fri Nov 21 , 2025
बलरामपुर, 21 नवंबर 2025/ सरस्वती सायकल योजना के तहत शासन द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सायकल प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह में सरस्वती सायकल योजना के तहत […]

You May Like

advertisement