उ0प्र0 के दिव्यांगजनो की कला जैसे गुणों का क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो

उ0प्र0 के दिव्यांगजनो की कला जैसे गुणों का क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में गठित शासी निकाय की बैठक में सम्यक विचारोपरान्त निम्न विषयों पर राज्य निधि से धनराशि व्यय किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 के दिव्यांगजन द्वारा बनाए गए चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना। उ0प्र0 के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/ थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना। दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बेंचमार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरन क्रय हेतु वित्तीय सहायता। उ0प्र0 के दिव्यांगजन जो गंभीर बीमारियों यथा- कैंसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता। उपरोक्त 04 विषयों हेतु राज्य निधि से जनपद स्तर हेतु 2.5 लाख की सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। उपरोक्त सहायता प्राप्त करने हेतु कोई भी सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएं एवं दिव्यांगजन जो इस योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं, उनके द्वारा योजना हेतु निर्धारित आवेदन पत्र जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर समस्त औपचारिकताओं सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय कमरा नंबर 4 में दिनांक 15 जनवरी, 2023 तक जमा कर सकते हैं। पात्रता- कोई भी सरकारी संगठन या सोसायटी अधिनियम/कम्पनी अधिनियम/ट्रस्ट अधिनियम आर0पी0डब्लू0डी0 एक्ट-2016 के तहत पंजीकृत संगठन जिसका विपणन चित्रों में प्रदर्शनी कार्यशालाओं के आयोजन में कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी</em>

Wed Dec 28 , 2022
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी फिरोजपुर 27 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 01635/01636 का संचालन निम्नानुसार करेगी :- 01635/01636 […]

You May Like

Breaking News

advertisement