दान करते हुए किसी प्रकार का अभिमान नहीं आना चाहिए : जय भगवान सिंगला

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – उमेश गर्ग।

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को वितरित की जर्सियां।

कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं देश के विभिन्न राज्यों से अपने परिवारों से नकारे गए एवं निकाले गए बुजुर्गों को वर्षों से आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला प्रतिदिन समाज के लिए कोई न कोई मिसाल प्रस्तुत करते हैं। हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से अथवा नाम के लिए दान करता है परन्तु जय भगवान सिंगला चुपचाप ऐसी जगह जाकर दान करते हैं जहां जरूरत हो और दान प्रयोग में आए। इसी तरह कुरुक्षेत्र के सुंदरपुर पुल के नीचे यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन संस्था द्वारा संचलित स्कूल यूथ बाल संस्कार केंद्र में उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को परिवार के सदस्यों के साथ सर्दियों के कपडे व मिठाईयां वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी आशा सिंगला पोती आश्वी, आराध्या सिंगला शिल्पा, आदित्य सिंगला व आर्यन सिंगला भी मौजूद थे। जय भगवान सिंगला ने कहा कि किसी ऐसी संस्था से जुड़ना, जहां समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों एवं गरीब परिवारों के शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा दी जा रही हो यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
अगर आप सक्षम हो कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं तो प्रभु का आप पर विशेष आशीर्वाद है। दान करते हुए किसी प्रकार का अभिमान नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय बड़ा बलवान है किसी को भी राजा और रंक बना सकता है। मनुष्य को किसी भी समय मौका मिले उसे उसी समय अच्छा कार्य कर देना चाहिए। सिंगला ने कहा कि ऐसी जगह आ कर सेवा कर के मन को सकून मिलता है। इस मौके पर यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन संस्था के अध्यक्ष सुमित खत्री, कोषाध्यक्ष सिमरन कौर, मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, शिक्षिका श्रुति शर्मा, शिक्षा केन्द्र टीचर आरती कुमारी, अनु रानी व समाजसेवी प्रदीप गर्ग सिरसमा इत्यादि भी मौजूद थे।
जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां एवं अन्य सामान वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चुनावी तैयारी...

Tue Nov 23 , 2021
स्लग,,,चुनावी तैयारी।रिपोर्टर जफर अंसारीस्थान,लालकुआ आगमी 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा तुरी तरह तैयारी में है इसी के चलते आज भाजपा किसान मोर्चा कि प्रदेश स्तरीय पदयात्रा कि शुरुआत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल मुनि की आवास से हुई। जिसमें पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान […]

You May Like

advertisement