जयमाल के समय दूल्हे के मोबाइल से बात करने पर हुआ बवाल

लड़की वालों ने लौटाई बारात
भदोही। मोबाइल से हमेशा चिपके रहने वालों के लिए यह खबर एक बड़ी चेतावनी है। हर वक्‍त फोन से प्रेम करने वाले लोगों को फोन भले ही आनंद देता हो लेकिन ऐसे लोग असमाजिक श्रेणी में सार्वजनिक कार्यक्रमों में माने जाते हैं।
…और मामला जहां खुद की शादी और जयमाल जैसे समय पर फोन में व्‍यस्‍त होने का हो तो आप सबकी नजरों में सहज ही आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला भदोही जिले में सामने आया जहां दूल्‍हा जयमाल के समय मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ तो दूल्‍हे के असमाजिक बर्ताव से लड़की वालों ने बारात ही लौटा दी।
भदोही जिले में चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी से पूर्व स्‍टेज पर जयमाल के समय दूल्हे द्वारा लगातार काफी देर तक मोबाइल फोन से कहीं बात करते रहने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों संग विवाद हो गया। पहले तो दूल्‍हन जयमाल के लिए स्‍टेज पर इंतजार करती रही।
इंतजार की इंतेहा तब हो गई जब लड़की पक्ष के लोग इंतजार करते करते थक गए तो लोगों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया और आनन फानन विवाद शुरू हो गया तो भी दूल्‍हे की फोन पर बात खत्‍म नहीं हुई। पूछने पर दूल्‍हे ने लड़की पक्ष को झिड़क दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में रार ठनी तो बारात वापसी के बाद ही विवाद शांत हो सका। जयमाल के समय शुरू हुआ विवाद सुबह तक पुलिस के आने के बाद बिन दूल्‍हन विदाई पर विवाद खत्‍म हुआ। इसके पूर्व काफी देर तक विवाद का हल नहीं निकलने के बीच आक्रोशित गांव के लोगों ने दूल्हे और परिजनों को सुबह तक बंधक बनाया रखा।
इस बाबत पुलिस को विवाद के बारे में सूचना दी गई तो माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर विवाद खत्‍म कराया, इस दौरान बगैर शादी और दूल्‍हन के ही बारात वापस लौट गई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के परगासपुर नईबाजार से चौरी क्षेत्र के कोल्हण गांव में बारात गई थी। देर शाम बरात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने खूब स्वागत और आगवानी की। स्टेज पर लड़की और लड़का और उनके साथ युवक, युवतियों की टोली भी पहुंच गई। लड़की ने जयमाल भी लड़के को पहना दिया। इसी बीच लड़के के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया। वह स्टेज से नीचे उतरकर बात करने लगा काफी देर तक बात करते देख लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। काफी समय से बातचीत होते- होते मामला विवाद के शक्ल में तब्दील हो गया।
इस पर लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का और उनके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया। विवाद होते देखकर मौके से बराती भाग खड़े हुए। लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि जब तक पूरा खर्चा नहीं दे देते हैं तब तक छोड़ा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और VV NEWS वैशवारा से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇यूपी हेड धीरज सिंह लखनऊ

https://kutumbapp.page.link/JMKjG2gez59brJhZ7

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दान करते हुए किसी प्रकार का अभिमान नहीं आना चाहिए : जय भगवान सिंगला

Tue Nov 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – उमेश गर्ग। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को वितरित की जर्सियां। कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं देश के विभिन्न राज्यों से अपने परिवारों से नकारे […]

You May Like

advertisement