कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 170 मरीज हुए ठीक : संतलाल।

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 170 मरीज हुए ठीक : संतलाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 9 मई :- जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 170 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 197 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 15987 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 311911 में से 291356 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 197 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 170 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव गांव दयालपुर कुरुक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव मुर्तजापुर पिहोवा निवासी 56 वर्षीय महिला, बाहरी मौहल्ला निवासी 81 वर्षीय महिला और गांव बपदा लाडवा निवासी 44 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 18620 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 311911 में से 291356 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 15987 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 218 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2415 एक्टीव केस है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. शकुंतला शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश महामंत्री नियुक्त।

Sun May 9 , 2021
डा. शकुंतला शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश महामंत्री नियुक्त। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र :- शिक्षाविद एवं सुप्रसिद्ध समाजसेविका डा. शकुंतला शर्मा को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने हरियाणा प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया है। अपनी नियुक्त पर डा. शकुंतला शर्मा ने राष्ट्रवादी ब्राह्मण […]

You May Like

advertisement