भारतरत्न श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ,पुष्पांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम होगा।

भारतरत्न श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ,पुष्पांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम होगा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भारतरत्न श्रीगुलजारीलाल नन्दा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केन्द्र में शुक्रवार 15 जनवरी को श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी की 24 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः वैदिक यज्ञ, पुष्पांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केन्द्र के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र मोहन मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि वैदिक यज्ञ के पश्चात 10 बजे नन्दा जी की समाधि सदाचार स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में ‘सरस्वती एवं 48 कोस कुरुक्षेत्र तीर्थ भूमि’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, प्रो. ब्रह्मर्षि स्वामी तिरूपति, प्रो. शुचिस्मिता, मदन मोहन छाबड़ा, प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा, प्रो. एसपी शुक्ल उपस्थित रहेंगे। 15 व 16 जनवरी को दो दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कुवि का नीति एवं दर्शनशास्त्र केन्द्र, सेन्टर ऑफ एक्सिलैंस ऑफ रिसर्च ऑन सरस्वती रिवर व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड करेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारों धाम वैलफेयर एसोसिएशन हिसार ने मनाया लोहड़ी का पर्व।

Thu Jan 14 , 2021
चारों धाम वैलफेयर एसोसिएशन हिसार ने मनाया लोहड़ी का पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हिसार :- चारों धाम वैलफेयर एसोसिएशन 8 मरला कालोनी पटेल नगर हिसार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी का पर्व कालोनी वासियों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement