कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम से अब राहत मिल गई है। प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करते हुए मार्ग को वनवे घोषित कर दिया है तथा बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
कचहरी क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों वकील, वादकारी और आम लोग आते हैं। अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा है।
बरेली बार एसोसिएशन की पहल पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने बताया कि कचहरी रोड पर लगातार जाम की समस्या को लेकर एसोसिएशन ने प्रशासन से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की थी।
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय ने बताया कि एसपी ट्रैफिक एवं एसएसपी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्था लागू कर दी। बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगने से अब कचहरी क्षेत्र में आवागमन आसान हो गया है। नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि न्यायिक कार्य भी अब अधिक व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार के तरीके, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण

Wed Feb 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : दैवीय आपदा आने पर घायल नागरिकों को बचाना व उन्हें प्राथमिक उपचार देना जन हानि कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। नागरिक सुरक्षा कोर इसी का प्रशिक्षण देता है ताकि आपदा आने पर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर बिना घबराये बचाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement