देहरादून: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को घूमा लाए देहरादून की ये जगहें

सागर मलिक

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चें कहीं बाहर घूमने जाने के जिद्द करते हैं. ऐसे में पेरेंट्स भी बच्चों संग ट्रिप पर जाने के लिए अच्छी जगह की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी इस गर्मी में बच्चों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हम आपको देहरादून की कुछ बेस्ट जगहें बता रहे हैं, जो बच्चों को घूमाने के लिए बेस्ट हैं .

गर्मियों की छुट्टियां आते ही बच्चे घूमने की जिद करने लगते हैं और पेरेंट्स इस सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसी कौन-सी जगह चुनी जाए, जहां बच्चों को मजा भी आए और सफर कंफर्टेबल भी हो. अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, तो देहरादून आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सिर्फ अपने शांत वातावरण, हरियाली और पहाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी कई ए़डवेंचरस जगहों, नेचुरल खूबसूरती और एडवेंचर स्पॉट्स के लिए भी मशहूर है.

खासतौर पर बच्चों के लिए यहां फन पार्क, वाइल्डलाइफ सेंचुरी, एडवेंचर स्पोर्ट्स और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स मौजूद हैं, जो इस ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं. अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ एक मजेदार और रोमांचक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो देहरादून की इन जगहों की सैर जरूर करें. ये न सिर्फ बच्चों के लिए एंटरटेनिंग होगी, बल्कि उन्हें नई चीजें सीखने और नेचुरल सुंदरता को करीब से महसूस करने का भी मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं बच्चों संग घूमने वाली देहरादून की बेस्ट जगहें.

. 1.आनंद वन , नेचर और एडवेंचर का परफेक्ट स्पॉट*
अगर आप अपने बच्चों को नेचर के करीब लाना चाहते हैं, तो आनंद वन एक बेहतरीन जगह है. ये एक खूबसूरत नेचर पार्क है, जहां बच्चे हरियाली, वाइल्डलाइफ और शांति का आनंद ले सकते हैं. यहां नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग और बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता हैं,

2.. भुल्ला ताल, बोटिंग और पिकनिक स्पॉट
अगर आपके बच्चे झील और बोटिंग पसंद करते हैं, तो उन्हें लैंसडाउन के भुल्ला ताल जरूर ले जाएं. ये एक खूबसूरत आर्टिफिशियल झील है, जो अपनी साफ-सफाई और नेचुरल सुंदरता के लिए जानी जाती है. यहां आप बच्चों को बोटिंग करा सकते हैं. झील के किनारे पिकनिक मना सकते हैं और हंसों को खाना खिलाने का मजा लें सकते हैं. ये जगह बच्चों के एंटरटेनमेंट और रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट है,

3.. लच्छीवाला नेचर पार्क, जंगल के बीच एडवेंचर और मस्ती
अगर आप बच्चों के साथ जंगल की सैर और नेचर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो लच्छीवाला नेचर पार्क बेस्ट ऑप्शन है. ये पार्क हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है और यहां छोटी नदियां और नेचुरल वॉटर करंट्स बहती हैं. यहां ट्रैकिंग, वॉटर एक्टिविटीज और वाइल्ड लाइफ को देखने का मजा लें सकते हैं. यहां आकर बच्चों को नेचर और वाइल्डलाइफ का एक्सपीरियंस देने के लिए ये जगह बेहतरीन है. ये जगह देहरादून की हरिद्वार रोड पर स्थित हैं,

4.. धनौल्टी , बर्फीली पहाड़ियों का आनंद लें
अगर आप देहरादून से थोड़ा आगे जाकर ठंडी हवाओं और बर्फीली वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो धनौल्टी परफेक्ट जगह है. यहां का शांत वातावरण और घने देवदार के जंगल बच्चों को बहुत पसंद आएंगे. ये जगह नेचुरल ब्यूटी और एडवेंचर के लिए मशहूर है. यहां आएं तो कैंपिंग और स्नो एडवेंचर का मजा जरूर लें

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से शिष्टाचार भेंट की

Wed Apr 2 , 2025
सागर मलिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमति मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

You May Like

advertisement