उतराखंड: भाजपा कार्यालय में कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम पर लगे ये नारे!

देहरादून: उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री क्या कोई महिला विधायक बनेगी? विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर क्यास लगने शुरू हो गए हैं। युवा चेहरा के साथ ही अनुभवी चेहरे को उत्तराखंड का अगला सीएम बनाने को लेकर पार्टी हाईकमान में मंथन का दौर भी शुरू हो गया है।

इसी के बीच, शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम पर जमकर नारे लगाकर उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर डाली। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रदेश की कमान इस बार भाजपा किसी महिला विधायक के हाथों में सौंपती है या नहीं?

भाजपा दफ्तर में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कोटद्वार से निर्वाचित हुई विधायक ऋतु खंडूरी के स्वागत के लिए एकत्र हुई हैं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ऋतु खंडूरी जिंदाबाद के नारे लगा रहीं हैं। ऋतु खंडूरी के साथ ही महिला मोर्चा के पक्ष में नारे बाजी की जा रही है।  ऋतु खंडूरी का कहना है कि वह पार्टी की

सिर्फ कार्यकर्ता हैं और हाईकमान के सभी फैसलों का सम्मान करती हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में वह शामिल हैं या नहीं? इसपर खंडूरी ने साफतौर पर कहा कि इसका फैसला सिर्फ हाईकमान ही करता है।

कोटद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री को हराया
ऋतु खंडूरी ने कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को कोटद्वार विधानभा सीट से विधानसभा चुनाव 2022 में करारी मात दी। विधानसभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी को भाजपा ने अंतिम क्षणों में यमकेश्वर से हटाकर कोटद्वार सीट से प्रत्याशी बनाया था। खंडूरी को 32103 वोट मिले हैं।

जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री  नेगी को 28416 मतों से संतुष्ट रहना पड़ा। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो ऋतु को 41 फीसदी वोट पड़े हैं, जबकि नेगी के खाते में सिर्फ 36 प्रतिशत वोट आए हैं। नेगी ने चुनाव जीतने के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन वह जीत नहीं पाए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, मंथन में जुटी भाजपा, रेस में ये नेता आगे!

Sat Mar 12 , 2022
देहरादून: विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन में जुट गई है। इस सिलसिले में विधायकों का मन टटोलने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement