उत्तराखंड:गंगा में हुक्का पीना पड़ा भारी इन युवकों को


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हरिद्वार: कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के बाद उत्तराखंड ने बॉर्डरों को खोल दिया। पर्यटकों को शर्त के साथ छूट देने का फैसला किया गया लेकिन पर्यटन सरकार की छूट का उल्लंघन कर रहे हैं। नैनीताल,मसूरी समेत कई जगहों पर पुलिस ने बिना मास्क से घूम रहे लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा नदियों के किनारे भी शराब पीते सैलानियों को पुलिस ने पकड़ा है।

एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है। हरियाणा और दिल्ली के कुछ युवक हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड और मालवीय घाट पर स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान वह हुक्का पी रहे थे। तीर्थ पुरोहितों की नजर जैसे ही युवकों पर पड़ी तो उन्होंने इस विरोध किया। उन्होंने हुक्का तोड़ दिया और युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद हरकी पैड़ी पर हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचे और युवकों को गिरफ्तार किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जिला जेल किया निरीक्षण

Thu Jul 8 , 2021
प्रशांत कुमार त्रिवेदीराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, जनपद न्यायालय कन्नौज के आदेशानुसार नितिका राजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा गुरुवार को जिला कारागार जनपद कन्नौज का निरीक्षण किया गया तथा सचिव द्वारा सभी बंधुओं को प्रतिक्रिया जनों तथा स्कूल विधिक सेवाओं के विषय […]

You May Like

Breaking News

advertisement