आजमगढ़:आलमारी से 12 हजार रूपए नगदी सहित जरूरी दस्तावेज व आभूषण चुरा ले गए चोर

आजमगढ़:आलमारी से 12 हजार रूपए नगदी सहित जरूरी दस्तावेज व आभूषण चुरा ले गए चोर

लालगंज/आजमगढ़: देवगांव कोतवाली के लालगंज पुलिस चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे के समीप मिर्जा आदमपुर गांव में चोरों ने बीती रात बोला धावा जेवर सहित नगदी किया गायब। लालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में विगत महीनों से चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है । हौसला बुलंद चोर कभी बाइक चोरी तो कभी घरों में चोरी की घटना को दे रहे हैं अंजाम। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जा आदमपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय लोचन यादव नेशनल हाईवे 233 के समीप घर है। शुक्रवार की देर रात शौचालय के सहारे छत पर चढ़े चोरों ने सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया। चोरों ने सभी कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिससे घर में सो रहे सभी लोग कमरे में बंद हो गए। चोरों ने सामान रखने वाले घर में रखी आलमारी से 12 हजार नगदी सहित जरूरी दस्तावेज निकाल लिया। घर में रखे दो बक्शे को उठाकर घर के उत्तरी दरवाजे से घर के पूरब ले गए।चोरों ने बक्सा का ताला तोड़कर सोने की सिकड़ी,एक जोड़ी पायल, जमीन मुकदमे का कागजात,कुछ नए कपड़े निकाल लिया ।पीड़ित रामचंद्र गेस्ट रूम में सोए हुए थे ।उनके बच्चे घर में सोए थे ।रामचंद्र ने बताया कि बच्चों का घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए।बच्चों की नींद खुल गई और कुछ आहट मिली कि कोई है।तो घर का दरवाजा खोलने लगे घर का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा पीटना शुरू किया। इसके बाद हमको फोन किए तो हम जाकर दरवाजा खोलें इसके बाद बाहर जाकर देखें तो चोर भाग गए थे।रामचंद्र ने बताया लगभग मेरा 70 हजार का नुकसान हुआ है।रात में 112 नंबर पुलिस को फोन किया ।पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया ।पुलिस चौकी लालगंज पर टिहरी दे दी गई है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत

Mon Jun 9 , 2025
आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल […]

You May Like

advertisement