चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल किया साफ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर माफी इस्लामनगर मे रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। जिसमें दो घरों से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और सामान साफ कर दिया जबकि कई अन्य घरों मे चोरी के प्रयास असफल रहे। गांव निवासी अकरम पुत्र असगर के घर के पीछे की दीवार काट कर चोर अंदर घुस गए। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वही दिलशाद के घर मे भी चोर दीवार फांदकर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे जेवर, नए कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके अलावा मोहम्मद हसन और तौफीक के घरों में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल सकी। निर्माणाधीन इरशाद के मकान से चोर सरिया का एक बंडल भी उठा ले गए। वही हारून के घर मे सेंध लगाने के दौरान आवाज होने पर परिवार जाग गया। जिससे चोर मौके से भाग निकले।चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से रात मे गश्त बढ़ाने और जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया दो घरों मे चोरी हुई है। जांच की जा रही है, चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुष्पांजलि पत्रिका एवं पंचांग विमोचन पर विप्र सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Mon May 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ब्राह्मण समाज को समर्पित, पुष्पांजलि पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम पर विप्र सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ उमेश चंद्र शर्मा, संजीव सारस्वत, सुभाष चंद्र शर्मा, पूनम शुक्ला ने मांँ सरस्वती के चित्र पर दीप […]

You May Like

advertisement