नशे के विरुद्ध निकाली तीसरी सफल जागरूकता यात्रा।

नशे के विरुद्ध निकाली तीसरी सफल जागरूकता यात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सड़क पर नारे लगा लोगों को जागरूक किया।

अंबाला :- प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा अंबाला छावनी बस अड्डे से सब्जी मंडी और बाजार के बीच नशे के विरुद्ध तीसरी पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस जागरूकता अभियान में जहां विभिन्न संस्थाओं, हरियाणा पुलिस, हरियाणा राज्य परिवहन के सदस्यों ने भाग लिया वहीं संस्था शाखा अंबाला के प्रधान डॉ. सुरेश देसवाल, कर्ण कुमार शिव सेना एवं महिला महासचिव मनीषा ने विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया। प्रयास संस्था के संयोजक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह जागरूकता यात्रा संपन्न हुई। शाखा प्रधान डॉ. सुरेश देसवाल ने कहा कि यह अभियान जन जाग्रति के लिए एक ऐसा अभियान है जो लोगों को नवजीवन संचार का माध्यम सिद्ध होगा। महिला महासचिव मनीषा ने कहा कि आज युवाओं को जागरूक करना अत्यावश्यक कार्य है। कर्ण कुमार शिव सेना ने कहा कि हम सभी मिलकर नशे में ग्रस्त लोगों का उपचार कराएंगे। प्रयास के संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के मार्गदर्शन प्ररेणा और नेतृव में हरियाणा राज्य को नशा मुक्त करने का प्रयास है जिसके माध्यम से हरियाणा के गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। श्रीकांत जाधव साहब ने एक विचार दिया है कि तू निश्चय तो कर, कदम तो बढ़ा निकल आएगा कोई रास्ता। इस अवसर पर मांगे राम बराड़ा, गुरमीत सिंह शाहपुर, प्रभारी लाल कुर्ती जय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद इकाई की मासिक बैठक आयोजित।

Tue Feb 16 , 2021
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद इकाई की मासिक बैठक आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 फरीदाबाद :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फरीदाबाद शाखा द्वारा सेक्टर 8, में जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी जी के निवास स्थान पर हरियाणा इंचार्ज तरसेम शर्मा की अध्यक्षता में हुई […]

You May Like

Breaking News

advertisement