देहरादून: 3007 यात्री यमनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए हुए रवाना, चारधाम यात्रा में पहली बार बना ये रिकॉर्ड

देहरादून: 3007 यात्री यमनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए हुए रवाना, चारधाम यात्रा में पहली बार बना ये रिकॉर्ड,
सागर मलिक

हरबर्टपुर बस अड्डे से 1082 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1925 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर निकले। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 67 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 104 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई।

विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेक पोस्ट से मौजूदा चारधाम सीजन में पहली बार रिकाॅर्ड 3007 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों पर पहली बार 631 यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।

चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। शुक्रवार को हरबर्टपुर बस अड्डे से 1082 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1925 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर निकले। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 67 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 104 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 414 और नया गांव पेलियो में 217 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।

15 वाहनों के चालान और दो सीज
शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी के नेतृत्व में सचल दस्ते ने 15 वाहनों के चालान किए। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलेाडिंग, बीमा, टैक्स जाम न करने पर चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: डीएम के निर्देश पर की यहां हुई तैनाती

Sun May 11 , 2025
देहरादून: डीएम के निर्देश पर की यहां हुई तैनाती,सागर मलिक जिले में प्रथम बार पेयजल सप्लाई संबंधी 07 विभाग, 20 मई से जिला कंट्रोल रूम में विराजमानः कर्टसी जिला प्रशासन का फरमान। फोन, व्हाट्सएप, मीडिया रिपोर्ट की जेई संग मॉर्निंग इवनिंग की डेली ब्रीफिंग ले रहे एडीएम (प्रभारी आपदा) व […]

You May Like

Breaking News

advertisement