जांजगीर चांपा, 24 फरवरी, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस बार रेडियोवार्ता लोकवाणी में ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति से सरोकार‘ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी नागरिक आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 24, 25 एवं 26 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Next Post
प्रभारी सचिव का भ्रमण कार्यक्रम - विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे
Thu Feb 24 , 2022