तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए लगाए भारत मां के जयकारे

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा हमेशा रहेगी यादगार।
यात्रा के संयोजक एवं हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत। खेलमंत्री संदीप सिंह के साथ हजारों लोग सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से निकले तिरंगा यात्रा के साथ।
भारत माता के जयकारों से गूंज उठा शहीद स्मारक।

पिहोवा 10 अगस्त :- देश की आन-बान-शान राष्ट्रध्वज तिरंगे के नीचे पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर शहीदों के मान-सम्मान और बलिदान को याद करने का काम किया। इस तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के हजारों लोगों ने शामिल होकर इस बात का एहसास करवाया कि शहीदों के बलिदान को पिहोवा नगरी हमेशा याद रखेगी और उनके मान सम्मान में कभी कमी नहीं आने देगी। अहम पहलू यह है कि तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आहवान पर पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोग अपने ट्रैक्टर, कार, मोटरसाईकिल सहित अन्य वाहनों में मंगलवार को सुबह अम्बाला रोड़ पर स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पहुंचे। यहां पहुंचने पर हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने हजारों लोगों में जोश भरते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश की शान पर खतरा आया है तो भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में हरियाणा के साथ इसे क्षेत्र के शहीद सुशील कुमार जैसे अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों के जवान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करके स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को रेखांकित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा ऐसे लोगों की नकारात्मक विचारधारा के खिलाफ बिगुल है। जो देश व शहीदों के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते। इस देश के लिए अपने सपनों व जीवन को दांव पर लगाने वालों की शहादत को हमें भूलना नहीं है।
खेल मंत्री ने कहा कि तिरंगा मार्च उन खिलाडिय़ों के सम्मान को भी समर्पित है। जिन्होंने विदेश की धरती पर भारत का परचम लहराया। देश का हरियाणा पहला ऐसा राज्य है। जिसमें गोल्ड, सिल्वर और कांस्य से सभी तरह के पदक आए है। यहां पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में देश-प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा शहीदों के मान सम्मान को समर्पित की गई है। इस तिरंगा यात्रा को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले खेलमंत्री के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपने बच्चों को सेना के शिविरों में ले जाकर गतिविधियां जरूर दिखानी चाहिए। ताकि उनके मन में राष्ट्र प्रेम का जजबा और बहादुरी कायम हो सके। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने बच्चों और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जरूर पैदा करें ताकि वे कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में राष्ट्र की सेवा कर सकें। यात्रा के अंत में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके शहीदों को नमन किया गया।
खेलमंत्री संदीप सिंह ने शहीदों के सम्मान और उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए हजारों लोगों में इतना जोश भर दिया कि प्रत्येक नागरिक ने भारत माता के जयकारे लगाकर पिहोवा नगरी के पूरे माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इन जयकारों के जोश से पिहोवा नगरी की फिजा ही बदल गई। इस जोश के बाद तिरंगा यात्रा सिंचाई विभाग के विश्राम से शुरु होकर मैन चौंक और मुख्य बाजारों से होते हुए शहीदी स्मारक पर पहुंची। इस तिरंगा यात्रा का शहर के हर नागरिक ने स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शहीदों को सम्मान देने का काम किया। इस मौके पर भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर क्षेत्र में झंडे गाड रहे हरियाणवी : डा. खैहरा

Tue Aug 10 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 डीएवी लुखी का 10 वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत। कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त:- डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुखी का 10 वीं का परीक्षा परिणाम शानदार आने पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा शुगरकेन कंट्रोल […]

You May Like

Breaking News

advertisement