मेंहनगर हजारों शिवभक्तों ने महामंडलेश्वर के समक्ष माथा टेका।

मेंहनगर हजारों शिवभक्तों ने महामंडलेश्वर के समक्ष माथा टेका।
मेहनगर आजमगढ़।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर मेहनगर के समीप विराजमान गौरेश्वर महामंडलेश्वर तीर्थ पर हजारों भक्तो ने पवित्र शिव सरोवर में श्रध्दा की डुबकी लगाई और भूतभावन, गंगाधर बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया।
महामण्डलेश्वर आजमगढ़ जनपद का ख्याति प्राप्त मंदिर है। किवदंतियों के अनुसार इस मंदिर में स्थापित शिव लिंग महादेव के गणों ने निकट स्थित शिव सरोवर से निकाला था। कहा जाता है कि शिव के गणों ने एक ही रात्रि में सरोवर को खोद डाला था। इसी सरोवर से प्राप्त शिव लिंग सरोवर के उत्तरी सिरे पर एक उच्च स्थान पर स्थापित है। महामंडलेश्वर तीर्थ काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ महादेव न्याय करते हैं। उनके पुण्य कर्मों के अनुसार उन्हें फल प्रदान करते हैं। साथ ही अपवित्र और कलुषित प्रकृति का व्यक्ति इस स्थल पर देर तक नहीं टिक सकता। मान्यता है कि शिव सरोवर में स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है।
इस स्थल पर जनपद के विभिन्न भागों से श्रद्धालुओं का आना रात्रि तीन बजे से ही प्रारंभ हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज लगभग पचीस हजार भक्तों ने स्नान, दर्शन और पूजन किया। उपजिलाधिकारी मेहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने शिव के समक्ष माथा टेका और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चरमराती पुलिस व्यवस्था को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर मेहनगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार मधुकर, राज बहादुर सिंह प्रधान,डा०शशिबिन्द सिंह, पत्रकार , पुलिसकर्मी और तहसील कर्मी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ती महंगाई करा रही गृह क्लेश

Thu Mar 11 , 2021
बढ़ती महंगाई करा रही गृह क्लेशसिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्टकन्नौज- अरे, अरे देवी, यह क्या कर रही हो, इतने सारे तेल में सब्जी छौंक रही हो, कबाड़ा हो जाएगा। बाबूजी को तनख्वाह कितनी मिलती है 22 हजार, संविदा कर्मचारी हैं और तुम कढ़ाई में अंधाधुंध तेल छौंक रही हो। तेल की […]

You May Like

advertisement