उत्तराखंड: देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार

उत्तराखंड: देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार,
सागर मलिक

कोरोनेशन अस्पताल में वाहन अब पार्क होंगे स्वचालित प्रणाली

देहरादून में तीन स्थानोंकोरोनेशन अस्पताल, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड पर ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है।
इन अत्याधुनिक पार्किंगों का जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण कर जनसाधारण को समर्पित किया जाएगा।

कोरोनेशन अस्पताल की पार्किंग को चिकित्सालय प्रबंधन को हैंडओवर कर दिया गया है, जहां डॉक्टर्स और नर्सेस के वाहन अब स्वतः ही सहजता से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भी पार्किंग स्थान बढ़ा है। भू-पार्किंग की सतह पर अतिरिक्त वाहनों के लिए भी जगह उपलब्ध हो गई है।

परेड ग्राउंड पार्किंग की क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट की 132 वाहन और कोरोनेशन अस्पताल की 18 वाहन है। इन पार्किंगों को छोटे स्थान में स्थापित किया गया है और इन्हें भविष्य में अन्यत्र स्थानांतरित भी किया जा सकता है।

ऑटोमेटेड सिस्टम के संचालन हेतु दो प्रशिक्षित तकनीकी ऑपरेटर तैनात किए गए हैं और उनके लिए जिला योजना से बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन का वाहन पार्किंग का यह मॉडल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्पद साबित हो सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांग्रेस का तंज, तो पंचायती राज मंत्री को नियमावली की जानकारी नहीं

Thu Jun 26 , 2025
उत्तराखंड: कांग्रेस का तंज, तो पंचायती राज मंत्री को नियमावली की जानकारी नहीं,सागर मलिक *भाजपा सरकार को नौकरशाही ने किया पंगु- कांग्रेस पंचायत चुनाव-हाईकोर्ट पर टिकी निगाहें क्या कमजोर हो चुका है जनप्रतिनिधियों का शासनतंत्र?* कहाँ खड़ी है हुकूमत, ये पूछते हैं लोग, साया भी रहनुमा है, और सूरज भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement