उत्तराखंड: हरदा के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस के तीन पदाधिकारी निष्कासित!

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कम ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने पार्टी में बगावत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन के ऊपर पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगा है।

कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वालों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। गौर हो कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से मैदान में हैं, जहां चुनाव प्रचार में हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ इनके द्वारा दुष्प्रचार किया गया था, जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए.कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया था, जिसके बाद तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि पार्टी ने पहले ही कहा था कि पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के प्रो. रमेश भारद्वाज आईसीएसएसआर सेमिनार ग्रांट कमेटी के सदस्य नियुक्त

Sat Mar 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 5 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के प्रो. रमेश भारद्वाज को इंडियन कांउसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च नॉर्थ वेस्टर्न रिजनल सेन्टर, पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ द्वारा सेमीनार ग्रांट कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ ही वे […]

You May Like

Breaking News

advertisement