कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में त्रिदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव एवं होली महोत्सव धूमधाम से प्रारम्भ

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,दूरभाष : 9416191877

वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्री राधिका बिहारी जू महाराज का त्रिदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव एवं होली महोत्सव विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी जटा वाली मां ने ठाकुर राधिका बिहारी जू महाराज एवं अपने सदगुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी कपिलानन्द महाराज ,ब्रह्मलीन साध्वी गोपी वाला मां व ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज आदि के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन-अर्चन करके किया।साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम लगभग 92 वर्ष पुराना है। यह श्रीधाम वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल है।यहां के पूर्ववर्ती संतों ने अत्यंत घनघोर व कठिन भगवद साधना करके असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया है।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम की संस्थापक ब्रह्मलीन साध्वी गोपी वाला मां परम् वीतरागी, भजनानंदी, विरक्त एवं निस्पृह संत थीं। प्राचीन काल में इस स्थान पर घोर जंगल था।हिंसक प्रवृत्ति के पशु यहां विचरण किया करते थे।जिनके द्वारा आए दिन कोई न कोई हादसा हो जाता था।इस सब के मध्य भी साध्वी गोपी वाला मां ने यहां रहकर घोर भगवद साधना की।
अपराह्न ठाकुर राधिका बिहारी जू महाराज की दिव्य व भव्य शोभायात्रा समूचे नगर में अत्यंत धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकाली गई।जिसमें ब्रह्मलीन स्वामी कपिलानंद महाराज, ब्रह्मलीन साध्वी गोपी वाला मां, ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज आदि के चित्रपट शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।कई बैंडों के द्वारा भक्ति रस से सराबोर भजनों व पदों का एवं होली के रसियों का सुमधुर गायन हो रहा था। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक नृत्य कर रहीं थीं। शोभायात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द महाराज,स्वामी भुवनानंद महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, स्वामी आत्मानंद महाराज,अजय त्रिपाठी, स्वामी परमानंद महाराज,आशानन्द शास्त्री, उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिंदल के लिए जग ज्योति दरबार में चल रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का महायज्ञ के साथ हुआ समापन

Mon Mar 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महायज्ञ में संतों एवं भारी में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां, विशाल भंडारे का भी आयोजन। कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : जग ज्योति दरबार में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति नवीन जिंदल के लिए महंत राजेंद्र पुरी द्वारा किए जा रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का […]

You May Like

advertisement