ऋषिकेश: श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई तीन बच्चियां तेज़ बहाव में बही, दो के शव बरामद

ऋषिकेश: श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई तीन बच्चियां तेज़ बहाव में बही, दो के शव बरामद,
सागर मलिक

तीन बच्चियां आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गई और नदी में डूब गई।

ऋषिकेश में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तीन बच्चियां नदी में नहाने के वक्त तेज बहाव में बह गई। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई। एक बच्ची सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। तीन बच्चियां आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गई और नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को बचा लिया, लेकिन अन्य का पता नहीं लगा।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर अन्य दोनों डूबी बच्चियों के शव बरामद कर लिए हैं। बच्चियां नेपाली मूल की बताई जा रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पत्रकारों को गोल्डन कार्ड की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर डीजी बंशीधर तिवारी ने दी अच्छी खबर

Sat May 31 , 2025
देहरादून: पत्रकारों को गोल्डन कार्ड की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर डीजी बंशीधर तिवारी ने दी अच्छी खबर सागर मलिक डीजी बंशीधर तिवारी बोले-जिला/तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया गतिमान, मीडिया संस्थानों का मान्यता प्राप्त पत्रकारों का कोटा भी बढ़ाया जाएगाजमीन फ्री-होल्ड करने का प्रस्ताव शासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement