उत्तराखंड: खड्डे न भरने में संस्था के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड: खड्डे न भरने में संस्था के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, मुकदमा दर्ज,
सागर मलिक

हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है

हरिद्वार रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में सड़क खोदकर गड्ढों को न भरने के आरोप में पुलिस ने संस्था के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कॉलोनी एसओ संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक सुनील नेगी जोगीवाला से भ्रमण पर निकले थे।

इस दौरान हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है। मौके पर पूछताछ में पता चला कि इस कार्य के लिए भुगान प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनवर, सहायक अभियंता अनिल सिंह रावत और जेई सौरभ बिष्ट कार्य कर रहे हैं

इन्हें पहले भी कई बार काम के दौरान यातायात अवरुद्ध न करने और अनुमति की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने न तो आदेश का पालन किया और न ही गड्ढों को भरा। इसके बाद पुलिस ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में सेना या पुलिस की वर्दी बचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया नजरबंद

Sat Apr 26 , 2025
देहरादून में सेना या पुलिस की वर्दी बचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया नजरबंद,सागर मलिक *देहरादून में पुलिन ने सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लगा दी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को हिदायत दी। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर […]

You May Like

advertisement