दुखद: कार खाई में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई

दुखद: कार खाई में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई,
सागर मलिक

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम देहरादून जनपद के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जजरेड खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर उप-जिला अस्पताल विकासनगर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सूचना पाकर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते को देखते हुए रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले।

थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: 1905 पर सीएम धामी सख़्त, अब कोई बहाना नहीं चलेगा, 6 महीने से लटकी शिकायतों पर कसा शिंकजा

Fri Jun 27 , 2025
उत्तराखंड: 1905 पर सीएम धामी सख़्त, अब कोई बहाना नहीं चलेगा, 6 महीने से लटकी शिकायतों पर कसा शिंकजा,सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर 180 दिन से अधिक समय से लंबित जन शिकायतों के शीघ्र समाधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement