श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में लगे तीन हजार पौधे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बीएमडबल्यू फाउंडेशन के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने अपने हाथों से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत तीन हजार पौधे लगाए गए। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने अपने हाथों से पौधा लगा कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बीएमडब्ल्यू फाउंडेशन के सहयोग से परिसर में 10 हजार पौधे लगाएगा। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने सीएसआर के अंतर्गत पौधारोपण के लिए बीएमडब्ल्यू फाउंडेशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर हरे भरे पेड़ों से आच्छादित होगा। इस अभियान में स्वदेशी किस्म के पौधों को तरजीह दी जा रही है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि इससे न केवल विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण अच्छा होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी हरियाली से शुद्ध प्राण वायु मिलेगी। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने अपने हाथों से पौधारोपण करते हुए सभी को इन पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, उप कुल सचिव डॉ. ललित शर्मा, प्राचार्य डॉ. जलबीर सिंह ने भी अपने हाथों से पौधे लगाए। इसके अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से पौधारोपण किया और पेड़ बनने तक इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करते कुलपति डॉ. राज नेहरू।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली 25 अक्टूबर से शुरू

Thu Sep 19 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 32 हरियाणवी विधाओं में हजारों कलाकार मचाएंगे धूम। कुरुक्षेत्र, 18 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हरियाणा के कलाकारों का महाकुंभ रत्नावली का आयोजन 25 से 28 अक्टूबर तक किया जा रहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us