टिकट चेकिंग स्टाफ ने अमरपाली एक्सप्रेस में एक अकेली लड़की को गाड़ी में सुरक्षा देकर जालंधर सिटी स्टेशन पर आरपीएफ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपकर समाजिक दायित्व निभाया

फिरोजपुर दिनांक-28.03.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

टिकट चेकिंग स्टाफ ने आम्रपाली एक्सप्रेस में एक अकेली लड़की को गाड़ी में सुरक्षा देकर जालंधर सिटी स्टेशन पर आरपीएफ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपकर सामाजिक दायित्व निभाया।

ट्रेन संख्या-15708 (आम्रपाली एक्सप्रेस) जो अमृतसर से कटिहार जा रही थी, में कल दिनांक 27 मार्च, 2022 को सीआईटी श्री सुनील सलवान जिनका मुख्यालय अमृतसर है, उन्होंने अमृतसर-जालंधर के बीच टिकट चेकिंग के दौरान ट्रेन के शयनयान कोच एस-8 में लगभग 11 वर्ष की एक अकेली लड़की को यात्रा करते हुए पाया। पूछताछ करने पर उसने अपने पिता का नाम, पता और उनका मोबाइल नंबर भी बताया। सीआईटी श्री सुनील ने अविलम्ब फोन पर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल / जालंधर सिटी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन / जालंधर सिटी को सूचित किया। ट्रेन के जालंधर सिटी पहुंचने के पश्चात् उसे उसके माता-पिता से मिलाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, जालंधर सिटी को सौंप दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विमल कालड़ा ने इस सराहनीय कार्य के लिए श्री सुनील सलवान की प्रशंसा की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਰੋਟਰੀ ਕੱਲਬ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਕੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਮੈਨੂਸਰਲ ਹਾਈਜੀਨ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਆਯੋਜਿਤ</em>

Mon Mar 28 , 2022
ਸ਼ਰੀਰਕ ਸਾਫ -ਸਫਾਈ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੂੰ ਹਾਈਜੀਨ ਕਿੱਟਾਂ ਅਤੇ ਸੈਨਟਰੀ ਪੈਡ ਵੰਡੇ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 28 ਮਾਰਚ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:- ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਨਾਮਵਰ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਰੋਟਰੀ ਕੱਲਬ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਕੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਮਲ ਸ਼ਰਮਾ, ਸੀਨੀਅਰ ਰੋਟੈਰੀਅਨ ਅਸ਼ੋਕ ਬਹਿਲ ਅਤੇ ਸੱਕਤਰ ਗੁਲਸ਼ਨ ਸਚਦੇਵਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement