गुदगुदी टाइमपास सदस्यों ने लिया गजलों का लुत्फ़

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,17 दिसंबर :-
गुदगुदी जंक्शन समूह,कुरुक्षेत्र द्वारा संचालित मनोरंजक व्हाटसऐप ग्रुप गुदगुदी टाइमपास का पहला वार्षिक कार्यक्रम वीरवार सायं सेक्टर 5 में सम्पन्न हुआ।जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में समूह पदाधिकारी डॉ. भूपेंद्र शर्मा के निवास पर सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में ग्रुप के चुनिंदा सक्रिय सदस्यों ने रु-ब-रु होते हुए गजलों का लुत्फ़ लिया।ग्रुप संरक्षक जितेन्द्र बंसल और सचिव सुनील अंगीरस ने सभी सदस्यों से ग्रुप बारे विस्तार से चर्चा की।अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ ने ग्रुप की उपलब्धियां और आगे की योजनाएं बताते हुए कहा कि सदस्यों की मांग पर समूह द्वारा शीघ्र ही स्वास्थ्य ग्रुप-संजीवनी,धार्मिक ग्रुप-भक्ति सागर और रोजगारोन्मुखी ग्रुप-जॉब अलर्ट शुरु किए जाएंगे।कार्यक्रम में पुनीत बजाज करनाल सर्वश्रेष्ठ इंचार्ज घोषित किए गए जबकि बैस्ट स्कोरर में जितेन्द्र मिश्रा मुंबई प्रथम, चन्द्रकांत गोर सुरेन्द्रनगर (गुजरात) द्वितीय एवं छत्रपति भादाणी चेन्नई तृतीय रहे।इसी तरह सुरेन्द्र काठपाल कुरुक्षेत्र (अंकल हंसमुख लाल), डॉ. शंकुतला शर्मा कुरुक्षेत्र (हाजिर जवाब आंटी), विनित गुप्ता-शिवाय शर्मा कुरुक्षेत्र (चटरु-मटरु) और प्रमिला सैनी बाबैन-मीनाक्षी सोलंकी बहादुरगढ़ (सन्तो-बन्तो) बेस्ट कॉमेडियन घोषित किए गए। कार्यक्रम में सदस्यों ने बारी-बारी से कई गजलें सुनाई जिनमें सोम सिन्धवाणी द्वारा सुनाई गई गजल “मैंनू तेरा शबाब ले बैठा” और विनित गुप्ता की कविता “गुदगुदी ट्रेन है बड़ी निराली” काफी सराही गई। अगला परिचय सम्मेलन कार्यक्रम कैथल में होगा। इस दौरान कमल अरोड़ा, मनीष जिन्दल, डॉ. ललिता शर्मा, सुमिता सिन्धवाणी, दिप्ती गुप्ता और मीना शर्मा आदि शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: महापंचायत,

Fri Dec 17 , 2021
स्लग,महापंचायत रिपोर्टर, जफर अंसारी स्थान,लालकुआं एंकर,लालकुआं स्टोन क्रेशरों पर अत्यंत कम भाड़ा देने एवं राज्य सरकार पर रॉयल्टी कम न करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों खनन व्यवसायियों एंव गोला खनन मजदूरों ने मोटाहल्दू चौराहे पर महापंचायत कर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement