लोगों को तनाव से मुक्ति दे रहा गुदगुदी जंक्शन : उमा सुधा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा टी विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित।

कुरुक्षेत्र,18 जुलाई : गुदगुदी जंक्शन समूह कुरूक्षेत्र द्वारा रविवार सायं न्यू कालोनी के सनातन धर्म मंदिर में 39 वाँ टी विद गुदगुदी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में पूजा अर्चना से हुआ।इस दौरान थानेसर नगर परिषद् की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा ने बतौर ग्रुप सदस्य कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ग्रुप के अनुभव सांझा किए।आयोजक श्याम जुनेजा टीम ने उमा सुधा व गुदगुदी समूह के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सदस्यों ने कुशलक्षेम वार्ता के साथ- साथ सभी 13 ग्रुपों को और अधिक बेहतर बनाने पर अपने सुझाव दिए।अपने संबोधन में उमा सुधा ने कहा कि सोशल मीडिया की दुनिया जितनी चमक-धमक भरी दिखती है शायद उतनी सच्ची नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया के प्लेटफार्म व्हाटसऐप का सदुपयोग किया जा सकता है, जिसमें दोस्ती बढ़ाने के अलावा सुख-दु:ख भी सांझा किया ही जा सकता है।ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है कुरुक्षेत्र के गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा।जिसके सभी व्हाटसऐप ग्रुपों में हर चेहरा मुस्कुराता नजर आता है।गुदगुदी समूह आज व्यस्त जिन्दगी में लोगों को तनाव से मुक्ति दे रहा है।समूह संरक्षक जितेंद्र बंसल ने कहा कि समूह द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।सभी सदस्य एक दूसरे से परिचित हो रहे हैं साथ ही आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है।मंच का संचालन देवशरण अरोड़ा ने किया। इस दौरान संगीता अरोड़ा ने कई मधुर भजन सुनकर समां बाँधा।श्याम जुनेजा की ओर से उमा सुधा व समूह पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।कार्यक्रम में समूह उपाध्यक्ष अनुज गौड़,सचिव सुनील अंगीरस,सनातन धर्म समाज ग्रुप ईंचार्ज ललित चावला,सोम सिंधवानी, गौरव जुनेजा, प्रतीक सुधा, सुरेन्द्र काठपाल, विजय वसुजा, राकेश कंसल, कमल अरोड़ा, पंकज मिड्ढा, दीपक अरोड़ा, कल्याण मास्टर, कृष्ण लाल अरोड़ा, चरणजीत मक्कड़,नीरज नारंग, सतीश जुनेजा, ओमप्रकाश जुनेजा, राकेश सूरी,गौरव कामरा,उपेंद्र सतीजा, अमित शर्मा, राजेश हंस, नवीन, दीपक बठला, राजू छाबड़ा,राकेश सूरी, जितेन्द्र मिगलानी, बंटी राजपूत, विजय खुराना, कमल बत्रा,विरेन्द्र गुलाटी, रेखा शर्मा,पूजा सरदाना, रमा जुनेजा, मीतू जुनेजा, भूमिका, सुरजीत, किरण अरोड़ा,आदि सदस्यों सहित लगभग 70 सदस्य शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाताल भुवनेश्वर गुफा में छुपा है कलियुग के अंत का रहस्य, जानें इतिहास और गुफा की पूरी कहानी

Mon Jul 18 , 2022
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उत्तराखंड : पिथौरागढ़ : भगवान शिव के बहुत से मंदिर व गुफाएं हैं, जो अपने आप मे चमत्कारी, ऐतिहासिक व रहस्यमयी हैं। ऐसी ही एक गुफा उत्तराखंड के गांव भुवनेश्वर में है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बना ये पाताल […]

You May Like

Breaking News

advertisement