दिसम्बर में टीका उत्सव : हर बच्चे–हर माँ की सुरक्षा-सीएमओ


सीएमओ – “दिसम्बर में टीका उत्सव : हर बच्चे–हर माँ की सुरक्षा”

   मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ आर एन वर्मा ने दिसम्बर माह को “टीका उत्सव” के रूप में कड़ाई से मनाए जाने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि 25 नवम्बर तक हेप-बी जीरो डोज, पेंटा-1, ओपीवी-1 और एमआर जैसे महत्वपूर्ण टीकों की उपलब्धि कई ब्लॉकों में बेहद खराब रही है, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है। सीएमओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन ब्लॉकों की उपलब्धि में सुधार नहीं होगा, उन पर प्रशासनिक कार्यवाही से कोई छूट नहीं दी जाएगी।
  सीएमओ डाॅ वर्मा ने कहा कि पाँच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण अनिवार्य है। प्रतिदिन पोर्टल पर सही प्रविष्टि, समय से सत्र संचालन और फील्ड में वास्तविक कार्य सुनिश्चित करना प्रत्येक इकाई की सीधी जिम्मेदारी है। लापरवाही पर कार्रवाई तय है।
 एडिशनल सीएमओ (प्रतिरक्षण) डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी टीमों को तत्काल फील्ड में सक्रिय होना होगा। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि जो कर्मचारी सिर्फ कागज़ी कार्यवाही पर निर्भर हैं, वे खुद को समीक्षा में तैयार रखें, और जो ब्लॉक लक्ष्य पूरा नहीं करेंगे, उनके जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

                                    (डाॅ एन आर वर्मा) 
                               मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                         आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायगढ़ जिले में धान के अवैध परिवहन रोकने छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोड़ने वाली अंदरूनी सात जंगल रास्तों पर हुई बड़ी कार्रवाई कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने देर रात छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा से जुड़े कोचियों द्वारा बनाए गए सात अंदरूनी जंगल रास्तों को जेसीबी से किया बंदअवैध धान परिवहन करने वाले चार अंतरराज्यीय कोचियों पर बड़ी कार्रवाई, सभी आरोपी भेजे गए जेलघरघोड़ा एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम की अंतरराज्यीय धान तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाईरायगढ़ जिले में अवैध धान पर अब तक की कार्रवाई में 7,579 क्विंटल धान जब्त, 48 प्रकरण दर्ज, 70 व्यक्तियों पर हो चुकी है कार्रवाई कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन, भंडारण और गुप्त रास्तों पर कड़ी निगरानी जारी रखने के दिए निर्देश, गिरफ्तार कोचियों से पूछताछ में मिल सकते हैं और अहम सुरागजांच में खुलेंगे राज-इन गुप्त रास्तों से अब तक कब-कहाँ हुआ अवैध धान परिवहन, भंडारण और किन क्षेत्रों में की जा रही थी खपाने की तैयारी

Sat Nov 29 , 2025
रायगढ़, 29 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने बीती रात एक निर्णायक और अभूतपूर्व कार्रवाई की। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर घरघोड़ा एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त प्रशासनिक टीम ने उन सात अंदरूनी जंगल रास्तों को पूरी […]

You May Like

advertisement