अब तक 77,650 किसानों ने 3,11,783.64 टन धान बेचा, 42.24 प्रतिशत धान का उठाव

जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर, 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक जिले में 77,650 किसानों से 3 लाख 11 हजार 783 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जा रही है। ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी प्रारंभ होने तिथि से आज 22 दिसंबर सायं 4.30 तक जिले के 77,650 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3,11,783.64 टन धान बेचा है। अब तक 42.24 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। आज बुधवार 22 दिसंबर को 11,215.8 टन धान की खरीदी हुई है। जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसानों की समस्या का त्वरित समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुशी का माहौल-
विकासखंड बलौदा के ग्राम ढोरला के श्री लखेश्वर प्रसाद ने बताया कि धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं चारपारा उपार्जन केंद्र में उपलब्ध है। टोकन कटाने से लेकर तौलाई में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इसी गांव के श्री सतीष कुमार ने बताया कि वें 134 कट्टी धान बेचने चारपारा उपार्जन केन्द्र आयें है। उपार्जन में समुचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्जा संरक्षण पर आयोजित की जा रही चित्रकारी, स्लोगन प्रतियोगिता

Thu Dec 23 , 2021
जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर, 2021/ ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर किया जा रहा है। स्पर्धा में जिले के विभिन्न स्कूलों विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।क्रेडा द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता […]

You May Like

Breaking News

advertisement