अब तक 51 हजार 555 टन से अधिक धान की खरीदी, सभी केंद्रों में सुचारु व्यवस्था

महासमुंद 26 नवंबर 2025/ राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू गति से जारी है। आज खरीदी का 10वां दिन है और कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में निर्बाध एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी की जा रही है।
जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 130 समितियों के अंतर्गत 182 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। आज दिनांक तक सभी उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से 50,502.96 टन धान की खरीदी की जा चुकी है तथा आज 26 नवम्बर को 1052.08 टन की खरीदी की जाएगी। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता में रखते हुए, सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी प्रतिदिन आबंटित अपने-अपने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए, राज्य सरकार की धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेक लिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियों तौल-कांटा व्यवस्था, बारदाना एवं गोदाम सुविधा, पेयजल और बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अनुशासन, धान की गुणवत्ता जांच को सख्ती से सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, किसानों को बिना किसी बाधा के टोकन के अनुसार समय पर तुलाई के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही, परिवहन, भंडारण और तुलाई की प्रत्येक प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में आज बड़ी कार्रवाई, अलग अलग प्रकरण में 720 कट्टा अवैध धान व 315 क्विंटल चावल जप्त

Wed Nov 26 , 2025
महासमुंद, 26 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, वन, मंडी एवं पुलिस विभाग की […]

You May Like

Breaking News

advertisement