हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 14 नवंबर :- उप जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 34 हजार 879 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21791 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 2 मरीज एक्टिव है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 558172 में से 533740 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 3.98 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 2 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 370 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 231 व रैपिड एंटीजन के 139 सैंपल शामिल है। शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22150 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21791 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 2 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।