अब तक 537778 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगेटिव : डा. अनुपमा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 16 नवंबर :- उप जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 37 हजार 778 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21791 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 3 मरीज एक्टिव है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 561096 में से 537778 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 3.96 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1181 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1079 व रैपिड एंटीजन के 102 सैंपल शामिल है। मंगलवार को वशिष्ठï कालोनी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 22151 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21791 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 3 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद् भागवत कथा में हुआ तुलसी-शालीग्राम विवाह, सुनाई उपकथा

Wed Nov 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 16 नवंबर : सन्निहित सरोवर स्थित प्राचीन श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में करवायी जा रही के श्रीमद्भागवत क‌था में तुलसी-शालीग्राम विवाह किया गया। कथाव्यास शुकदेव आचार्य ने तुलसी विवाह की उपकथा विस्तार से सुनाई। मुख्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement