समय बहुत बलवान होता है : संत डा. स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

समय की मार किसी पर भी पड़ सकती है।

भुवनेश्वर अनंत शिशु बाबा बलिया आश्रम,1 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों सहित विश्व स्तर पर भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न गीता का प्रचार प्रसार कर रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता मिशन ओडिशा के अध्यक्ष संत डा. स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि समय बहुत बलवान होता है। समय शिखंडी से भीष्म को मात दिला सकता है। कर्ण के रथ को फंसा सकता है तो द्रौपदी का चीरहरण करा सकता है। इसलिए किसी से डरना है तो वह है समय। उन्होंने इस मौके पर महाभारत के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा की। साथ ही गीता में कर्म के महत्व बारे भी बताया। डा. स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ही सही मार्ग बताते हैं और जीवन के रहस्यों से भी अवगत करवाते हैं। इस मौके पर उन्होंने समय के महत्व की चर्चा के साथ महाभारत के प्रसंगों का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में पांडवों ने ही समय के कारण कष्ट नहीं भोगा। बल्कि आज के समय में भी ऐसे असंख्य पुरुष महिलाएं निरंतर संघर्ष से हर दिन अपना सुख दुःख छोड़ कर अपने परिवार के अस्तिव की लड़ाई लड़ रहे हैं। रोज़मर्रा के जीवन में किसी संघर्षशील व्यक्ति से रूबरू हों तो उसका आदर कीजिये उसका सम्मान करें। समय की मार किसी पर भी पड़ सकती है।
संत डा. स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विशेष वार्तालाप

Sun Mar 2 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बच्चों को स्ट्रेस-फ्री परीक्षा देने पर जोर। कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में फाइनल एग्जाम से पहले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के प्रति उनके तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद सत्र आधारित पी टी एम (अध्यापक-अभिभावक बैठक) आयोजित […]

You May Like

advertisement