बिहार: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग बहू ने लगाई न्याय की गुहार

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग बहू ने लगाई न्याय की गुहार।

फ़ारबिसगंज
एक बहु ने अपने सास, ससुर एवं देबर के द्वारा प्रताड़ित करना एवं दो सालों से हक नही मिलने का आरोप लगाते हुए न्याय की माँग किया है।
बताते चले कि रानी राज, पति- स्व0 अंकित अभिषेक पिता- रविन्द्र कुमार मंडल निवासी बसगड़ा रामपुर थाना फ़ारबिसगंज की रहने वाली है। रानी राज ने अपने ससुराल प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड नं 25 निवासी ससुर विन्देशरी प्रसाद मंडल, सास कल्पना कार्तिक एवं देबर हर्षित अभिषेक के खिलाफ दो वर्ष पहले फ़ारबिसगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई पहल नही की।
इस बावत पीड़िता रानी राज ने न्याय कि गुहार लगाते हुए बताया कि पिछले 14 दिसम्बर 2015 को मेरी शादी प्रोफेसर कॉलोनी फ़ारबिसगंज निवासी अंकित अभिषेक पिता विन्देशरी प्रसाद मंडल के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। शादी के बाद हमदोनों दिल्ली में रहने लगे। 2020 में पति ने अचानक आत्महत्या कर लिया । पति के मृत्यु के बाद अपनी पुत्री वाणी के साथ अपने ससुराल प्रोफेसर कॉलोनी में रहने लगी। इस दौरान मेरे देबर ने कई बार मेरे साथ जोर जबर्दस्ती करने की कोशिश किया। विरोध करने पर मेरी तीन वर्षीय पुत्री वाणी सहित मेरी हत्या करने की धमकी देता था।
साथ ही पीड़ित महिला ने यह भी कहा कि मेरे पति के नाम के सभी चल एवं अचल संपत्ति से मुझे बेदखल करने के लिए मेरे साथ मारपीट भी किया। कई सादे स्टाम्प पेपर पर जोर जबर्दस्ती हस्ताक्षर भी करवा लिया एवं मुझे अपने घर से बेदखल कर दिया। कई बार मेरे पिता के द्वारा आपस मे पंचायत भी की गई फिर भी मुझे प्रताड़ित करता रहा।
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा फ़ारबिसगंज थाना में कांड संख्या 116/2021 धारा 376 अंतर्गत मुकदमा दर्ज है फिर भी मुझे न्याय नही मिल रही है। प्रशासन से यही गुहार है जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं अपडेट: प्रभागीय वनाधिकारी और विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गोला नदी का निरीक्षण किया,

Fri Jun 3 , 2022
प्रमागीय वनाधिकारी श्री संदीप कुमार एवं माननीय विधायक जी लालकुआ डा० मोहन सिंह बिष्ट द्वारा मानसून से पूर्व किया गौला नदी का निरीक्षण :- गत वर्ष गौला नदी में आई बाढ की विभीषिका एवं आगामी मानसून को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी श्री संदीप कुमार, क्षेत्रीय जनमानस की सुरक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement