किशोर वन में श्रीमत् प्रबोधानन्द सरस्वती महाराज का तिरोभाव महोत्सव 30 जुलाई को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन,28 जुलाई : लोई बाजार/बाग बुंदेला स्थित किशोर वन में गौड़ीय वैष्णव पीठ (वृन्दावन) के द्वारा श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु के प्रिय पार्षद, गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय-आचार्य प्रवर, “श्रीवृन्दावन महिमामृत” एवं “श्रीराधा रससुधानिधि” प्रभृति आदि अनेक ग्रन्थों के रचयिता श्रीमत् प्रबोधानन्द सरस्वती महाराज का तिरोभाव महोत्सव 30 जुलाई 2026 को अपराह्न 03 बजे से अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
“यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीमत् प्रबोधानन्द सरस्वती महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा।तत्पश्चात वृहद विद्वत सभा आयोजित होगी।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।
किशोर वन के सेवायत आचार्य घनश्याम किशोर गोस्वामी, आचार्य जय किशोर गोस्वामी एवं श्रीहरिनाम प्रेस के संचालक व गौडीय संप्रदाय के प्रकांड विद्वान डॉक्टर भागवत कृष्ण नांगिया ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Wed Jul 29 , 2026
स्वास्थ्य जांच के साथ नागरिको को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का दिया संदेश। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 जुलाई : स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला के सभी उप नागरिक अस्पतालों, सभी सीएचसी में एक दिवसीय चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में […]

You May Like

advertisement