![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220917-WA0016-768x1024.jpg)
कन्नौज
विश्व जगत के निर्माता की मनाई गयी जयंती
जिला संवाददाता प्रशांत त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी
कस्बा हसेरन मे विश्व जगत निर्माता विश्वकर्मा की हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। कस्बा के लोगों ने विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किये। कस्बा के गढी मोहल्ला मे राम शंकर शर्मा के मकान पर सभी ने एकत्रित होकर हवन पूजन किया। विश्व जगत के निर्माता विश्वकर्मा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी ने सामूहिक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर विधि विधान से विश्व जगत निर्माता की जयंती मनाई। इस मौके पर दिनेश शर्मा , राजेश शर्मा , जयपाल , मोहन शर्मा सहित कई लोग जयंती में शामिल रहे।