तिर्वा कन्नौज:महिलाओं के साथ बैठक कर , दिलाई सदस्यता नेहा त्रिपाठी

वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी

महिलाओं के साथ बैठक कर , दिलाई सदस्यता नेहा त्रिपाठी

कस्वा हसेरन के ठाकुर द्वारा मे एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें गांव की कई महिलाओं ने भाग लिया । एक साथ एकत्रित होकर महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई । महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नंदनी त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष हसेरन सुमन शाक्य ने गांव में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें गांव की कई महिलाओं ने एक साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कर महिलाओं ने बताया हम किसी से कम नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी की 2022 में सरकार बनेगी। नेहा त्रिपाठी ने सभी महिलाओं को जागरूक कर भाजपा के द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कालकर सदस्यता ग्रहण करने की बात कही । उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम करती है। हम पार्टी के साथ है। गांव गांव गली गली घर घर जाकर भाजपा की सदस्यता सभी माताओं बहनों को दिलाएंगे और भाजपा की सरकार 2022 में बनाएंगे । इस मौके पर किरण भदौरिया , मालती शर्मा , रेखा रानी , संतोष त्रिपाठी , रिंकी मिश्रा सहित काफी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:संरक्षित सब्जियों की खेती के बारे में इजराइल से आए वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

Mon Nov 15 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी उमर्दा कन्नौज संरक्षित सब्जियों की खेती के बारे में इजराइल से आए वैज्ञानिकों ने दी जानकारी कन्नौज । उमर्दा कस्बे के एक्सीलेंट फॉर वेजिटेबल मे इजराइल से आए वैज्ञानिकों ने कृषि संबंधी किसानों को जानकारी देकर जागरूक किया । वैज्ञानिकों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement