वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी
महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को किया जागरूक
कन्नौज l तिर्वा नगर में महिला हेल्प डेस्क थाना तिर्वा में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया l महिलाओं को जागरूक कर उन्हें कानूनी जानकारी दी गई l महिला से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया l प्रभारी निरीक्षक थाना तिर्वा एवं महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने महिलाओं को कानूनी पाठ पढ़ा कर उन्हें जागरूक किया l उन्हें महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति के बारे में अवगत कराया l आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी महिला थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं जाने की बात कही l