तिर्वा कन्नौज:मेडिकल छात्रों ने नाराजगी जाहिर कर किया प्रदर्शन

तिर्वा कन्नौज

मेडिकल छात्रों ने नाराजगी जाहिर कर किया प्रदर्शन

तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

वेतन नहीं तो काम नहीं
कन्नौज। जनपद कन्नौज के तिर्वा राजकीय मेडिकल कालेज में वेतन न मिलने से नाराज इंटर्नशिप कर रहे छात्रों ने हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया। ओपीडी के सामने प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि उन्हें 5 महीनों से वेतन नही मिला और न ही कोविड-19 के दौरान की गई ड्यूटी का पैसा मिला। जबकि अन्य कालेजो का पैसा बांटा जा चुका है। कई बार कालेज प्रशासन को लिखित रूप से अवगत भी कराया। लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला। उन्होने वेतन नही तो काम नही का भी ऐलान कर दिया। इस सम्बंध में कालेज के प्राचार्य डॉ० डी एस मर्तोलिया ने बताया कि अभी तक बजट नही आया था। इस लिए देरी हो गई। अब बजट आ गया है। जल्द ही छात्रों के सभी भुगतान किए जाने की बात कही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:श्री राम कथा में राम के चरित्र का वर्णन किया

Sat Feb 26 , 2022
हसेरन कन्नौज श्री राम कथा में राम के चरित्र का वर्णन किया। तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 हसेरन क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में श्री राम कथा का वर्णन किया गया यह कथा समस्त ग्राम वासियों की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हो रही है […]

You May Like

Breaking News

advertisement