तिर्वा कन्नौज:बाइक सवार दंपति के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

तिर्वा इंदरगढ़ कन्नौज

बाइक सवार दंपति के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻👇👇👇👇👇👇✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

कन्नौज।हसेरन क्षेत्र मे बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद पल्सर सवार लुटेरे तेज रफ्तार भरकर वहां से भाग निकले। जब तक आसपास क्षेत्र के लोगों ने जानकारी हुई तब तक वह काफी दूर जा चुके थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत चौकी पर की। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक पल्सर सवार लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। हसेरन क्षेत्र के कंसुआ बैसपुर मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने लूट की। बाइक सवार अरुहो नगरिया गांव निवासी दयाशंकर पुत्र रामपाल अपनी पत्नी मनीषा के साथ रिश्तेदारी गए हुए थे । घर वापस लौटते समय कंसुआ वैसपुर मार्ग के बीच अज्ञात लुटेरों ने लूट की। पीड़ित ने बताया तमंचा दिखाकर हमें हड़का दिया। हमारी पत्नी जो जेवर पहनते हुए थी जिसमें एक अंगूठी , जंजीर कान के बाला , दो मोबाइल , करीब ₹600 लूट लिए। काली पल्सर पर सवार लुटेरे सकतपुर मार्ग की ओर भाग निकले। लूटपाट करने के बाद पल्सर पर सवार होकर तीन अभियुक्त वहां से तेज रफ्तार बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा , नारेबाजी कर दिया धरना

Tue Mar 15 , 2022
तिर्वा कन्नौज अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा , नारेबाजी कर दिया धरना। तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 कन्नौज। तिर्वा तहसील में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में बार व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने परिसर में जमकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us