तिर्वा कन्नौज:पृथ्वी पूजन श्री गणेश कर हुआ रामलीला का शुभारंभ

वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी

फोटो

पृथ्वी पूजन श्री गणेश कर हुआ रामलीला का शुभारंभ

नादेमऊ कन्नौज

कस्बा नादेमऊ मे श्री राम लीला मैदान पर पृथ्वी पूजन के साथ श्रीगणेश हुआ। यह कार्यक्रम प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पर पृथ्वी पूजन किया गया। आचार्य ब्रह्म स्वरूप द्विवेदी द्वारा शंख घंटा ध्वनि बजाकर सभी लोगों ने पृथ्वी पूजन किया। श्री राम लीला मैदान में वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पृथ्वी का पूजन किया गया। रामलीला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। मनीष गुप्ता मेला प्रभारी , उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमल प्रताप सिंह बैंस हिमांशु ठाकुर जिला अध्यक्ष करणी सेना आदि कार्यकर्ता गण व क्षेत्रीय जनता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रही। कस्बा में भगवान इंद्र की देव रूपी कृपा के चलते बरसात का मौसम रहा। गांव के लोगों ने बताया रामलीला में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। भगवान की लीला का कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आज पृथ्वी पूजन के साथ प्रारंभ हुई । गांव के कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति लगातार चला आ रहा है। कोरोना संक्रमण काल के चलते एक कार्यक्रम नहीं हो पाया था। आज के दिन ही पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला का श्रीगणेश होना सुनिश्चित होता है। आज से 15 दिन की कार्यक्रम में श्री राम लीला का कार्यक्रम किया जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:ए आई एम आई एम पार्टी ने जनपद में बढ़ाया अपना जनाधार

Sun Oct 17 , 2021
ए आई एम आई एम पार्टी ने जनपद में बढ़ाया अपना जनाधार ✍️संवाददाता प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्‍तेहादुल मुसलमीन (ऐमिम) के जिलाध्यक्ष इशरत खान के नेतृत्व में रविवार को शहर के हाजी गंज स्थित एक निजी फार्म हाउस […]

You May Like

advertisement