तिर्वा कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से लगी आग किसान की फसल जलकर राख बाइक साइकिल समेत खाक

कन्नौज ब्रेकिंग

शॉर्ट सर्किट से लगी आग किसान की फसल जलकर राख बाइक साइकिल समेत खाक।

अवनीश कुमार तिवारी

जनपद कन्नौज के नादेमउ क्षेत्र मे शॉर्ट सर्किट से किसान के खेत में आग लग गई। आप की सूचना लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। आग की सूचना पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। नादेमउ चौकी क्षेत्र के छतनेपुर गांव के किसान रघुवीर पुत्र रूपलाल के खेत मे रखे ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान के घर परिवार के लोगों के आंसू बहने लगे। आग की चपेट में बाइक साइकिल साइफन जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम किशन मिश्रा ने जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: विद्यालय की स्थिति काफी जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर अवस्था में होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Tue Apr 5 , 2022
आजमगढ़ 05 अप्रैल– जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर शिक्षा क्षेत्र पल्हनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की स्थिति काफी जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर अवस्था में पायी गयी। प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्य भी संतोष जनक नही पाये […]

You May Like

advertisement