तिर्वा कन्नौज:अज्ञात चोरों ने भैंस की चोरी की घटना को अंजाम दिया

तिर्वा इंदरगढ़ कन्नौज

अज्ञात चोरों ने भैंस की चोरी की घटना को अंजाम दिया ।

रिपोर्ट अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

हसेरन क्षेत्र के जमुनियापुर गांव मे बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ भैंस चोरी कर ली। सुबह होने पर मवेशी मालिक ने जाकर देखा तो ताला खुला हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। क्षेत्र के श्याम सुंदर पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम जमुनियापुर गांव के बाहर खेतों में बने पक्के मकान मे भैंस बंधी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। बंदी मवेशी भैंस के साथ पढ़ा की चोरी कर ली। मवेशी मालिक ने बताया सुबह जब हम पानी चारा करने पहुंचे तो ताला टूटा देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा मवेशी गायब थी। गांव में सूचना लगते ही हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी शिकायत इंदरगढ़ पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया जानकारी दी गई। भैंस चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:सड़क पर भले दूषित जल भरने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat Mar 12 , 2022
तिर्वा कन्नौज कन्नौज सड़क पर भले दूषित जल भरने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 हसेरन। इंदरगढ़ क्षेत्र मे सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सड़क प्रदूषित जल भरे होने से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement