तिर्वा कन्नौज:एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी , महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया जागरूक

तिर्वा कन्नौज

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी , महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया जागरूक।

तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

इंदरगढ़ क्षेत्र मे महिला सुरक्षा सशक्तिकरण हेतु एंटी रोमियो टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया। महिलाओं छात्राओं को कानूनी पाठ पढ़ा कर जानकारी दी।

कस्बा इंदरगढ़ के क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर के पास एंटी रोमियो पुलिस ने किशोरियों छात्राओं महिलाओं को जागरूक किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक एंटी रोमियो अभियान के क्रम में पुलिस ने किशोरियों, छात्राओं को जागरूक किया। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर 1090 , चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , यूपी 112 , महिला हेल्पलाइन 181 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इत्यादि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

कन्नौज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में इंदरगढ़ क्षेत्र के क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के पास छात्राओं को कानूनी सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>लायंस क्लब बॉर्डर फिरोजपुर ने लायन आशीष शर्मा को अध्यक्ष पद पर किया घोषित</em>

Sat Mar 26 , 2022
फिरोजपुर 26 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- लायंस क्लब बॉर्डर फिरोजपुर की सर्वसम्मति से नई टीम की घोषणा की गई लायन डॉ: रोहित गर्ग जॉन चेयरपर्सन ने लाइन अशीष शर्मा को अध्यक्ष, लाइन दीपक गुप्ता को सेक्रेटरी, लाइन मोहित गर्ग को कोषाध्यक्ष, लाइन प्रतीक अरोड़ा को पीआरओ, लाइन लव […]

You May Like

Breaking News

advertisement