तिर्वा कन्नौज:भाजपा ने सपा के किले को ढहा दीया तीनों सीटें जीत कर रचा इतिहा

कन्नौज
भाजपा ने सपा के किले को ढहा दीया तीनों सीटें जीत कर रचा इतिहास।

तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सपा का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने यहां से सपा का अभेद्य किला कही जाने वाली सदर सुरक्षित सीट भी हथिया ली। सदर सीट से भाजपा ने इस बार पूर्व आईपीएस असीम अरुण को टिकट दिया था। असीम अरुण ने सपा के हैट्रिक विधायक अनिल दोहरे को 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। तिर्वा विधानसभा से एक बार फिर कैलाश राजपूत ने कड़े मुकाबले में सपा के अनिल पाल को हराया है। तिर्वा में भाजपा को 1 लाख 6 हजार 89 वोट मिले है। जबकि सपा के अनिल पाल को 1 लाख 1 हजार 481 वोट मिले। अनिल यहां 4608 के मामूली अंतर से हारे हैं। छिबरामऊ में भी भाजपा ने दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय यहां 1131 वोटों के बेहद मामूली अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी को यहां से 1 लाख 24 हजार 773 वोट व अरविंद सिंह को 1 लाख 23 हजार 662 सदर से पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बड़ा धमाका किया। उन्होंने सपा का गढ़ कही जाने वाली सदर सीट जीत सबको चौंका दिया। जीत का श्रेय भाजपा के इस वीआइपी प्रत्याशी ने क्षेत्र की जनता को दिया है। उनका कहना है कि अगले 5 साल कन्नौज के लोगों के विकास के लिये नयी योजनाएं बनाकर काम करूंगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई

Fri Mar 11 , 2022
जालौन-भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की प्रचंड जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया है तो वहीं जालौन की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से […]

You May Like

Breaking News

advertisement