तिर्वा कन्नौज:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक: प्रोफेसर सोमनाथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुवि कुलपति ने किया अनुबंधित शिक्षकों की लंबित मांग को पूरा, अनुबंधित शिक्षकों को मिलेगा 57700 रूपये का मानदेय।

कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों की लंबित मांग को पूरा करते हुए मई 2021 से 57700 वेतनमान देने का निर्णय लिया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों, विद्यार्थियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डाॅ. संजीव शर्मा के निर्देशानुसार अनुबंधित सहायक प्रोफेसर्स की दो वर्ष लंबित न्यूनतम वेतनमान की मांग को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा हरियाणा सरकार ने 2 जून 2019 के तहत एक अधिसूचना जारी कर समान काम समान वेतनमान के तहत राजकीय काॅलेजों व विश्वविद्यालयों में अनुबंध पर लगे सभी शिक्षकों को न्यूनतम वेतनमान (57700 रुपये) देने का निर्णय लिया था। जिसके तहत प्रदेश के राजकीय काॅलेजों में यह सितबर 2019 में लागू हो गया था। इसके बाद प्रदेश के तमाम राजकीय विश्वविद्यालयों ने इस नीति के तहत अनुबंधित सहायक प्रोफेसर्स को न्यूनतम वेतनमान देना अलग-अलग समय में तय किया था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने समान काम समान वेतन लागू करने का निर्णय लिया है जिससे विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुबंधित अध्यापकों को मई 2021 से इसका लाभ मिलेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेद में सफेद दाग ( फुलवेरी ) का इलाज संभव : डॉ. अमित कटारिया

Fri Jul 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 आयुर्वेदिक उपचार से पचास से अधिक मरीज हो चुके हैं ठीक। कुरुक्षेत्र :- सफेद दाग जिसे प्रचलित भाषा में फुलवेरी रोग कहा जाता है। यह रोग विरूद्ध आहार और अनुवांशिक कारणों से होता है। इस रोग में मरीज के शरीर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement