कुरुक्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए शहर की सडक़ों का 30 नवंबर तक पूरा होगा पैच वर्क

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार सडक़ों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य तेज गति पर।
सडक़ों के नव निर्माण को लेकर तकनीकी खामियों के कारण नप ने रद्द किए टैंडर।

कुरुक्षेत्र, 21 नवंबर : – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले लोगों को बड़ी राहत देने के लिए नगर परिषद की तरफ से सडक़ों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इस कार्य को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए नप अधिकारियों को बकायदा सरकार को प्रमाण पत्र भी देना होगा। अहम पहलु यह है कि शहर की सडक़ों के नव निर्माण के लिए आंमत्रित किए गए टैंडर को तकनीकी कारणों व दस्तावेजों की कमी के कारण रद्द कर दिया गया है।
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह व नप एम ई नवीन कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार शहर को गड्ढ़ा मुक्त करने का कार्य पहले 30 अक्टूबर तक किया जाना था लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 नवंबर 2021 तक समय दिया गया है। इन आदेशानुसार के बाद नप ने शहर की सडक़ों पर पैच करने का कार्य तेज कर दिया गया है। नप द्वारा कई सडक़ों पर कार्य पूरा भी कर लिया गया है। नप के अधिकारियों द्वारा शहर की सडक़ों के पैच वर्क के कार्य को पूरा करने के बाद सरकार को प्रमाण पत्र भी देना होगा।
उन्होंने कहा कि शहर की सडक़ों का नवीनीकरण करने के लिए नगर परिषद द्वारा 7 अक्टूबर को टैंडर जारी किए गए थे। यह टैंडर 14 अक्टूबर को खोले गए। इस दौरान विभिन्न सडक़ों के लिए एक या दो एजैंसियों ने ही टैडर भरने का काम किया था। इसलिए नियमानुसार सडक़ों के लिए दोबारा 3 नवंबर 2021 को टैंडर जारी किए गए और 12 नवंबर को टैंडर खोले गए। इस बार भी कोई एजैंसी शर्तो को पूरा नहीं कर पाई। इन तमाम तकनीकी पहलुओं को जहन में रखते हुए नगर परिषद की तरफ से टेंडर रद्द कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इन तमाम विषयों को जहन में रखते हुए और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार अब नगर परिषद की तरफ से केवल शहर की सडक़ों का पैच वर्क का कार्य ही किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:पत्रकार सहायता समिति की बैठक में चुनाव की रूपरेखा बनी

Mon Nov 22 , 2021
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी कन्नौज । आज पत्रकार सहायता समिति के प्रधान कार्यालय पर जनपद कन्नौज में होने वाले वार्षिक चुनाव कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बीच संगठन विस्तार और जनपद कन्नौज […]

You May Like

advertisement