बिहार:जोगबनी जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को किया जाय दुरुस्त : संजय कुमार

जोगबनी जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को किया जाय दुरुस्त : संजय कुमार फारबिसगंज (अररिया) ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन मीरगंज पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन का कार्य मध्यरात्रि से बंद हो जाने के उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा दो वैकल्पिक मार्गों का चयन जोगबनी जाने के लिए किया गया है। एक मार्ग मिथिला पब्लिक स्कूल से पंचवटी चौक बनाटपुर बघुआ घाट, परमान नदी, बघुआ मॉडल गांव से होते हुए सीमा सड़क ईमली गाछी जोगबनी, जबकि दुसरा मार्ग अमौना शिव मंदिर से 57 ए पश्चिम कोचगामा पुरानी जोगबनी वार्ड नंबर- 1 तेलियारी परमान नदी पुल होते हुए जोगबनी जाने के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन, पुरानी जोगबनी से जाने वाले मार्ग में रोड क्षतिग्रस्त होने से छोटे वाहनों के आवागमन में कठिनाई होगी। वही बघुआ मांडल गांव से भाडी़ वाहनों के संचालन होने से कई जगह पुलिया, सड़क भी टूट रहा है। संजय कुमार सदस्य जिला सड़क सुरक्षा समिति सह अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज ने उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता आरसीडी अररिया से अनुरोध किया है कि अविलंब वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:सड़क हादसे में घटनास्थल पर अधेड़ की मौत

Fri Mar 25 , 2022
सड़क हादसे में घटनास्थल पर अधेड़ की मौतसिमराहा (अररिया)सिमराहा थाना क्षेत्र के बुर्जा मानिकपुर चौक एनएच 57 पर शुक्रवार दोपहर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर मझुवा पूरब रिफ्यूजी टोला निवासी 41 वर्षीय लालबहादुर मेहतो पिता जय कुमार मेहतो की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। वह साइकिल […]

You May Like

Breaking News

advertisement